-- -- -- अम्बाला (Part-1) -- -- --
S.No.
|
नाम (Name)
|
जिले के बारे में
|
1.
|
राज्य
|
हरियाणा
|
2.
|
जिला
|
अंबाला
|
3.
|
जिला मुख्यालय
|
अंबाला (वैज्ञानिक उपकरणों
की नगरी)
|
4.
|
मण्डल
|
अम्बाला
|
5.
|
अम्बाला मण्डल में जिलों की संख्या
|
4 जिले (अम्बाला,
यमुनानगर, पंचकुला
और कुरुक्षेत्र)
|
6.
|
पुलिस रेंज
|
अम्बाला (नयी
पुलिस रेंज)
|
7.
|
अम्बाला पुलिस
रेंज में जिलों की संख्या
|
अम्बाला, यमुना
नगर और
कुरुक्षेत्र
|
8.
|
जनसंख्या (2011)
|
1128350
|
9.
|
विकास
|
11.23%
|
10.
|
लिंग अनुपात
|
882/1000
|
11.
|
साक्षरता दर
|
81.75
|
12.
|
क्षेत्रफल (/वर्ग किमी)
|
1574
वर्ग किलोमीटर (अंबाला की स्थापना के समय इसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर था जो कि अब वर्तमान में बदलकर 1574 वर्ग किलोमीटर हो गया है।)
|
13.
|
घनत्व (/वर्ग किमी)
|
722/वर्ग किमी
|
14.
|
तहसील
|
अंबाला, बरारा, नारायणगढ़
|
15.
|
उप-तहसील
|
अंबाला छावनी, साहा, मुलाना, शाहजहांपुर
|
16.
|
खंड
|
अंबाला, अंबाला-।।, बराड़ा, नारायणगढ़, सहजादपुर, साहा।
|
17.
|
लोक सभा क्षेत्र
|
अंबाला
|
18.
|
विधानसभा क्षेत्र
|
अंबाला केंट, अंबाला शहर, मुलाना-एससी, नारायणगढ़
|
19.
|
भाषाएं
|
पंजाबी, हिंदी
|
20.
|
ऊंचाई
|
264 मीटर (866 फीट)
|
21.
|
अक्षांश और देशांतर
|
30.38°N 76.78°E
|
22.
|
नदियां
|
डांगरी और घग्घर, मरकंडा
|
23.
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
|
24.
|
उच्च मार्ग
|
NH 1, NH 22, NH 65 & NH 73
|
25.
|
आरटीओ कोड
|
HR 01, HR 04 (नरसिंगर तहसील)
HR 54 (बाररा तहसील),
HR 84 (निजी), HR 37 (वाणिज्यिक)
|
अम्बाला का इतिहास
|
अंबाला शहर का नाम अंबाला पडने के कई कारण हैं। जिनमें से कुछ कारण इस प्रकार से है:- → इस नगर की स्थापना 14वीं शताब्दी के अंबा राजपूत के द्वारा की गई थी, जिससे इस शहर का नाम अंबाला पड़ा। → एक अन्य धारणा के अनुसार इस नगर का नाम अंबा भवानी देवी के नाम पर पड़ा था। जिसका मंदिर नगर में अब भी स्थित है। → इस अन्य धारणा यह भी है कि यहां आम की पैदावार अधिक होती है इसलिए इसे अंबवाला कहा जाता था जो अब बिगड़ कर अंबाला बन गया। → अंबाला को आर्यों ने अपना स्थाई निवास बनाया था। मध्य काल के दौरान अंबाला का निकटवर्ती स्थान सरूधना देश की राजधानी रहा है। बादशाह अकबर के शासनकाल में अंबाला दिल्ली सुबे की सरहिंद सरकार का एक छोटा सा परगना था। नगर अंबाला एक रियासति मुख्यालय था। ईस रियासत की स्थापना संगतसिंह ने सन 1763 में की थी। → 1842 में अंबाला को शिमला के अधीन किया गया था। सन 1843 में करनाल से यह छावनी लाई गई। वायसराय केनिंग ने जनवरी 1860 में यहां पर दरबार लगाया, तब यहां पर डाक की सुविधा शुरू हुई थी। दिल्ली और ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के रास्ते होने के कारण यह 1880 में अंबाला को रेलवे लाइन से जोड़ा गया था। → जिले के रूप में अंबाला का गठन अंग्रेजों के शासनकाल मे 1847 में हुआ था और इस समय इसकी 6 तहसीलें बनाई गई थी। अंबाला, जगाधरी, रोपड़, खरड, नारायणगढ़ और नालागढ़। → नालागढ तहसील का हिमाचल प्रदेश में विलय कर दिया गया। इस जिले के दक्षिण में ज़िला कुरुक्षेत्र है और पूर्व में औद्योगिक नगर यमुनानगर है और पश्चिम में पंजाब का पटियाला स्थित है। उत्तर में अरावली की पहाड़ियां और पंचकूला जिला स्थित है। यह जिला राज्य तथा देश की राजधानी के राष्ट्रीय राजमार्ग 1 से जुड़ा हुआ है। → सन 1959 में पंजाब प्रशासन के द्वारा बनाए गए जिले एवं मंडल का मुख्यालय बनने के कारण अंबाला प्रसिद्ध हो गया। 1 नवंबर 1989 को अंबाला जिले से जगाधरी उप-मंडल को अलग कर दिया गया। मिक्सी उद्योग और वैज्ञानिक उपकरणों के बल पर भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अंबाला का एक विशेष स्थान आज भी कायम है। अंबाला मिक्सी ग्राइंडर, वैज्ञानिक उपकरण और इंजीनियरिंग संबंधी उपकरणों का बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए एक औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता है। → हरियाणा का यह जिला पंजाब के पटियाला, मोहाली व हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से लगता है। → अंबाला छावनी में तैनात हिंदुस्तानी सैनिकों ने 10 मई 1857 को विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था। → अंबाला कैंट उत्तरी भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन भी है। → नारायणगढ़ – इस कस्बे को सिरमौर के राजा लक्ष्मी नारायण ने बनवाया था। मुगल साम्राज्य के पतन के पश्चात सिरमौर के राजा ने कुलसन में एक किला बनवाया था और इसका नाम नारायणगढ़ रखा था। इस कारण इस कस्बे का नाम नारायणगढ़ प्रचलित हो गया। 1766 में अहमद शाह अब्दाली ने इस रियासती मुख्यालय पर कब्ज़ा करके मुहम्मद बक्र को सौंप दिया था, जिसने मिर्जा सिंह को इसका प्रबंधन बनाया था। यहां के गांव बनोंदी में स्थापित शुगर मिल से भी इस क्षेत्र के गन्ना किसानो को काफी लाभ प्राप्त हुआ है। → नारायणगढ़ सूगर मिल्स अंबाला की बनौदी में स्थित है। जिसकी स्थापना 1996-97 में हुई थी। → प्राचीन स्थल सुध – यह प्राकृतिक रूप से बना त्रिकोणीय गढ़ था। जिसके तीनों कोणों पर बड़ी संख्या में प्रक्षेपी नगर या दुर्ग थे। यह व्यापार का बहुत बड़ा केंद्र था। यहां से तोमर और चौहान शासकों के सिक्के खोदकर निकाले गए हैं। 12 वीं शताब्दी के बाद इस शहर का पतन हो गया था। सुध से बारहखड़ी की लिखाई का प्राचीनतम अभिलेख भी प्राप्त हुआ है। |
अम्बाला भारत में कहाँ पर है
|
→ अम्बाला जिला भारत
के राज्यो में
उत्तर की तरफ की अंदर की तरफ स्थित हरियाणा
राज्य में
है, अम्बाला
जिला हरियाणा के उत्तरी भाग का जिला है और इसके पश्चिम से उत्तर
पूर्व पंजाब
राज्य है
और उत्तर पूर्व के कुछ भाग में हिमाचल प्रदेश
राज्य है,
→ अम्बाला 30.38°N 76.78°E के बीच स्थित है, अम्बाला की समुद्रतल से ऊंचाई 264 मीटर है, अम्बाला चंडीगढ़ से 49 किलोमीटर दक्षिण की तरफ है और देश की राजधानी दिल्ली से 201 किलोमीटर उत्तर की तरफ ही है। |
अम्बाला जिले में कितने गांव है
|
→ अंबाला केंट
में 171 गांव है,
→ बारां
में 138 गांव है
→ नारायणगढ
में 169 गांव है,
→ अन्य अंबाला शहर
में 171
गांव है,
→ कुल मिलाकर अम्बाला जिले
में 549 गांव
है
|
अम्बाला के पडोसी जिले
|
→ अम्बाला
के पश्चिम से उत्तर पूर्व तक में पंजाब के जिले है जो की पटियाला,
मोहाली और पंचकूला
है और उत्तर पूर्व के कुछ भाग में में हिमाचल प्रदेश के
जिले है जो की सिरमौर जिला है, पूर्व
में यमुना नगर है, और
दक्षिण में कुरुक्षेत्र जिला है।
|

